Sunday, March 15, 2026
31.4 C
Bhopal

Ram Van Gaman Path Project 2022: जानें क्या है रामायण प्राेजेक्ट, केंद्र सरकार से मिलेगी आर्थिक मदद

रामायण सर्किट (राम वन गमन पथ) को विकसित करने के लिए भारत सरकार द्वारा आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से केंद्र को भेजे गए रामायण सर्किट को जल्द मंजूरी दे दी जाएगी। यह बात केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कही। रेड्डी मंगलवार को आइआइटीटीएम में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों की बैठक में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास की समीक्षा कर रहे थे।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि स्वदेश दर्शन व प्रसाद योजना के साथ-साथ अन्य पर्यटन विकास योजनाओं के तहत मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों के विकास के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।। उन्होंने ऐतिहासिक ग्वालियर दुर्ग को अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि ग्वालियर का किला देश ही नहीं, पूरी दुनिया का एक अद्वितीय स्मारक है। इसलिए यहां पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इस काम में भारत सरकार भी हर संभव सहयोग देगी। ताजमहल देखने विदेशी पर्यटक आगरा आ सकते हैं। यदि सुविधाएं अच्छी होंगी तो निश्चित ही ग्वालियर फोर्ट देखने के लिए भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आएंगे। मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने मध्यप्रदेश में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी।

लाइट एंड साउंड कार्यक्रम फिर से शुरू करने पर दिया जोरः बैठक में पर्यटन मंत्री ने ग्वालियर व खजुराहो में फिर से लाइट एंड साउण्ड प्रोग्राम शुरू करने पर विशेष बल दिया। साथ ही कहा कि प्रदेश के वाइल्ड लाइफ बुद्घिष्ट, हेरिटेज व ईको सर्किट के विकास में भारत सरकार से हर संभव मदद मिलेगी। उन्होंने बुद्घिष्ट सर्किट सहित प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर केंद्रित एक डाक्युमेंट्री तैयार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बार्डर टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से ग्वालियर अत्यंत समृद्ध है। भट्ट ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के सभी सेक्टरों में समृद्ध है।

इंटरनेशनल गेस्ट हाउस का लोकार्पण: पर्यटन मंत्री ने आइआइटीटीएम में इंटरनेशनल एक्जीक्यूटिव गेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। इस गेस्ट हाउस का निर्माण लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

Hot this week

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक रहेगी बिजली गुल

​भोपाल। शहर के करीब 40 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, लोन लेकर दिए 1.50 लाख भी हड़पे

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ...

बीटेक छात्र ने वीडियो कॉल पर दी जान, पिता का आरोप— रिश्तेदार ने हड़पे थे 1.30 लाख

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार...

Topics

भोपाल के 40 इलाकों में कल 6 घंटे तक रहेगी बिजली गुल

​भोपाल। शहर के करीब 40 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, लोन लेकर दिए 1.50 लाख भी हड़पे

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 10 महीने तक किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में मानवता को शर्मसार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img