Wednesday, July 22, 2026
24.8 C
Bhopal

Shahdol Crime News: धनपुरी के खोह गांव में भतीजे ने चाचा काे सब्बल मारा, माैत

जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खोह गांव में सगे भतीजे ने अपने चाचा की सब्बल मारकर हत्या कर दी है और फरार है। यह घटना बुधवार की है। पुलिस से मिली जानकारी के मृतक राम लखन यादव गांव में ही किराना सामान लेने गया था। उसका बेटा राजेंद्र यादव मजदूरी करने अनूपपुर गया हुआ था। इस दौरान घर में नाबालिग 15 साल की बेटी अकेली थी। नाबालिग के अकेले होने का फायदा मृतक के भतीजे रोशन यादव ने उठाया। चचेरी बहन से छेड़छाड़ करने लगा। इस बात की जानकारी नाबालिग ने अपने भाई को देने की धमकी दी और खुद विरोध किया। इसके बाद आरोपित वहां से चला गया।

लड़की ने इस घटना की जानकारी अपने भाई को फोन पर दी। सूचना मिलते ही उसका भाई अनूपपुर से वापस लौट आया और अपने पिता को इस घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ छेड़खानी की जानकारी मिलते ही राम लखन यादव अपने भतीजे के घर के पास पहुंच गया और उसे आवाज देकर बुलाया। उसके आने के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी दौरान भतीजे ने अपने घर से सब्बल निकाली और चाचा के सर पर जानलेवा हमला कर दिया। चाचा जमीन पर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद घटना की सूचना धनपुरी थाने को दी गई। उप निरीक्षक लालबहादुर तिवारी ने बताया कि मृतक के बेटे रोशन यादव ने 8 मार्च की रात 11 बजे डायल 100 पर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद घटना की धनपुरी पुलिस को जानकारी दी मिली। पुलिस की टीम घटनास्थल पर गई। मृतक के बेटे ने पुलिस को सारी घटना विस्तार से बताया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर आरोपित रोशन यादव पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी खोह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64 धारा 302 के तहत मुकदमा कायम कर लिया है। सब्बल मारकर अपने चाचा की हत्या करने वाला आरोपित रोशन यादव घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार हो गया है। पुलिस तलाश कर रही है। उप निरीक्षक लालबहादुर तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्‍वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Hot this week

चर्चित ट्रिपल मर्डर केस का दोषी हनी दुबे पेरोल से फरार, मां वापस लौटी जेल

​गुना साल 2017 के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में आजीवन...

अरेरा हिल्स: नाबालिग से 6 महीने तक रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; आरोपी फरार

​भोपाल राजधानी के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में एक दिल...

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 552 लीटर अवैध शराब और 4 गाड़ियां जब्त

भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी...

Topics

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 552 लीटर अवैध शराब और 4 गाड़ियां जब्त

भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी...

देवास: पुलिसकर्मी के बेटे ने मां-बेटे से ठगे 14.50 लाख रुपए, एसपी से शिकायत

​देवास: नौकरी या झांसे के नाम पर नहीं, बल्कि पारिवारिक...

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी: 5 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​नर्मदापुरम: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img