Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

भोपाल में लिव-इन पार्टनर से 10 महीने रेप

भोपाल में 46 साल की एक महिला से 10 महीने तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी सुपर वाइजर ने जॉब दिलाने के बहाने महिला को लिव इन में रखा। प्रोजेक्ट का काम खत्म होते ही आरोपी फरार हो गया। महिला ने सिवनी में आरोपी प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म समेत 7 से ज्यादा धाराओं में शून्य पर मामला दर्ज कराया। शाहपुरा पुलिस ने केस डायरी मिलने के बाद बुधवार देर रात मामला दर्ज कर लिया है।शाहपुरा पुलिस के अनुसार 46 साल की महिला मूलत: सिवनी की रहनी वाली है। पिछले साल वह काम के सिलसिले में भोपाल आई थी। शाहपुरा स्थित एक प्रोजेक्ट में उसे काम मिल गया। काम के दौरान उसकी दोस्ती सुपरवाइजर धर्मेंद्र से हो गई। धर्मेंद्र ने उसे काम दिए जाने के बहाने लिव में रख लिया। जुलाई 2021 में उसने महिला से जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद वह 15 जून 2022 तक उससे दुष्कर्म करता रहा।काम खत्म होते ही धर्मेंद्र वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। महिला ने सिवनी पहुंचकर वहां पर शून्य पर मामला दर्ज कराया। सिवनी पुलिस ने केस डायरी बुधवार को शाहपुरा पुलिस को सौंप दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई राम भरोसे ने बताया कि फिलहाल केस डायरी के आधार पर ही अभी एफआईआर दर्ज की है। महिला के बयान नहीं हुए हैं। महिला के बयान लेने के बाद ही मामले का पता चल सकेगा। आरोपी होशंगाबाद के पिपरिया का रहने वाला बताया जाता है। महिला के बयान होने के बाद आरोपी की तलाश की जाएगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img