Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

द्रौपदी मुर्मू की फोटो लेकर नाचे CM शिवराज:राष्ट्रपति प्रत्याशी के बहाने आदिवासियों को रिझाने की कोशिश

भारतीय जनता पार्टी और NDA की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। इसे लेकर BJP के प्रदेश कार्यालय भोपाल में जश्न मना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रवक्ता नेहा बग्गा आदिवासी गीतों पर खूब थिरके।मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर MP BJP ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करने के लिए उत्सव स्वरूप आभार कार्यक्रम आयोजित किया। CM ने राष्ट्रपति प्रत्याशी मुर्मू की फोटो के साथ डांस किया।PM ने वो कर दिखाया, जो कोई सोच नहीं सकता: शिवराजकार्यक्रम में CM शिवराज ने कहा- आज भाषण का दिन नहीं है, आनंद और उत्सव का दिन है, यह मप्र के दो करोड़ आदिवासियों का भी सम्मान है। आज डांस और गाने बजाने का दिन है। मेरी भी इच्छा हो रही है कि आपके साथ खूब नाचूं। जो किसी ने नहीं सोचा था, वो मोदी जी ने किया है। आदिवासी समाज की बहन एक दिन भारत के सर्वोच्च पद पर बैठेगी। राष्ट्रपति होगी और तीनों सेनाओं की मुखिया होगी। बीजेपी ने साधारण घर में पैदा हुई द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाया, जो शिक्षक बनीं, बाद में पार्षद और विधायक भी बनीं। उड़ीसा में मंत्री रहीं। इसके बाद राज्यपाल भी बनीं। अब राष्ट्रपति बन रही हैं।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।CM की घोषणा- तेंदूपत्ता तोड़ने और बेचने का अधिकार भी ग्राम सभा को देंगेCM शिवराज ने घोषणा की कि अब हमने तय किया है कि तेंदूपत्ता तोड़ने का और उसको बेचने का अधिकार भी ग्राम सभा को देंगे। अभी पांच ब्लॉक में इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट पर शुरू करने का निर्णय कल ही लिया है। वनमंत्री विजय शाह भी साथ थे। तोड़ो, बेचो और घर की आमदनी बढ़ाओ। यह क्रांति है कि यदि जंगल में कोई उपज हो रही है तो हम ही तोड़ेंगे और हम ही बेचेंगे। इमारती लकड़ी का 20% पैसा भी वन समिति और ग्राम सभी को मिलेगा।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img