शाजापुर जिले के एक युवती ने कोतवाली पुलिस में आवेदन सौंपकर शिकायत की कि उसी गांव के रहने वाले युवक ने उसे शादी का झासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बघेला ने शनिवार शाम बताया कि युवती ने कोतवाली आकर जानकारी दी कि मुकेश पिता निर्भयसिंह सोन्ती (30) को वह सात सालों से जानती है। जिससे उसकी बातचीत होती थी। आरोपी मुकेश युवती को अपने साथ ले गया और आदर्श कॉलोनी में किराए के कमरे में शादी का झांसा देकर रखा और कई बार उसके साथ गलत काम किया।
बाद में पता चला कि वह गर्भवती है और आरोपी मुकेश भी शादीशुदा है। जिसके पहले से तीन बच्चे हैं। जब युवती ने आरोपी से कहा कि वह सबको बताएगी कि तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी शिकायत युवती ने कोतवाली पुलिस को की।
पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।




