Friday, April 3, 2026
29.1 C
Bhopal

सोशल मीडिया से दोस्ती कर किया रेप

इंदौर में खजराना क्षेत्र की एक 24 वर्षीय युवती ने अपने परिचित युवक पर रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी उससे शादी करने के लिए उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाल रहा था और मना करने पर उसे डराने-धमकाने लगा।

सोशल मीडिया से दोस्ती, फिर संबंध

पीड़िता के अनुसार, वह केयर टेकर का काम करती है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पहचान अर्पित पुत्र संजय भलराय (निवासी संजीव नगर, खजराना) से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। अर्पित ने खुद को टेलीपरफॉरमेंस कंपनी का कर्मचारी बताया। अगले ही दिन वह उसे मिलने बुलाकर अपने घर ले गया और वहीं शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई बार विभिन्न जगहों पर ले जाकर भी संबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया कि उसने अर्पित को अपनी शादीशुदा होने की जानकारी दी थी, लेकिन अर्पित ने कहा कि उसे कोई आपत्ति नहीं है और वह जल्द शादी की बात करेगा।

शादी के बदले धर्म परिवर्तन की शर्त

कुछ समय बाद जब युवती ने अर्पित से शादी का दबाव बनाया तो उसने कहा कि शादी तभी होगी जब वह ईसाई धर्म अपनाएगी। मना करने पर उसने धमकी दी कि उसके पास मौजूद कुछ वीडियो वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। अर्पित के दोस्तों ने भी युवती को धर्म परिवर्तन कर शादी करने पर 5 लाख रुपए देने का लालच दिया।

हिंदूवादी संगठन की ली मदद

पीड़िता ने यह जानकारी हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत और उनके साथियों को दी। आरोप है कि जब उन्होंने अर्पित को पकड़ा तो उसके मोबाइल से कई हिंदू लड़कियों की चैटिंग और आपत्तिजनक वीडियो मिले। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया।

टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी अर्पित भलराय के खिलाफ बलात्कार और धमकाने सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी पहले से था शादीशुदा

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती...

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी

​भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग...

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

Topics

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img