Wednesday, October 21, 2026
31.1 C
Bhopal

Ratan Tata के कारण महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड के छात्रों को गिफ्ट में मिला 1 एक्स्ट्रा मार्क, जानिए कैसे

Ratan Tata Maharashtra 12th board: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल छात्रों को 1 अतिरिक्त अंक गिफ्ट में मिला है। इस गिफ्ट का सीधा संबंध देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) से है। दरअसल, महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं कक्षा के अपने एक प्रश्नपत्र में Ratan Tata के कोट पर आधारित सवाल पूछा था। बाद में पता चला कि वह कोट वास्तव में Ratan Tata का था ही नहीं। इसके बाद तय हुआ कि जिन छात्रों ने वह सवाल हल करने की कोशिश की है, उनके एक अंक अंतिरिक्त दिया जाएगा। बता दें, महाराष्ट्र में 2 साल बाद ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं।

Ratan Tata का यह कोट सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

12वीं अंग्रेजी से प्रश्न-पत्र में रतन टाटा के एक कथित कोट को देते हुए छात्रों से सरल वाक्य बनाने को कहा गया था। कोट था- i don’t believe in taking right decision, i take decisions and make them right. बता में पता चला कि Ratan Tata ने कभी ऐसी कोई बात नहीं कही। मामला सामने आने के बाद बोर्ड ने एक कमेटी का गठन किया। कमेटी ने तय किया कि इस प्रश्न पत्र को हल करने की कोशिश करने वाले बच्चों को पूरे अंक दिए जाएंगे। यह प्रश्न 1 अंक का था। MSBSHSE के अध्यक्ष शरद गोसावी ने इसकी पुष्टि कर दी है।

महाराष्ट्र में एचएससी या कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 4 मार्च से शुरू हुई है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है – सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक। परीक्षा 30 अप्रैल तक चलेगी। हालांकि, दूसरी और तीसरी भाषा के विषयों की परीक्षा, जो पहले 5 और 7 मार्च को निर्धारित की गई थी, 5 और 7 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। बोर्ड को इन विषयों के लिए परीक्षा स्थगित करनी पड़ी क्योंकि 23 फरवरी को मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र ले जा रहे ट्रक में आग लगने के बाद प्रश्न पत्र नष्ट हो गए थे।

Hot this week

भोपाल के गांधीनगर में नवविवाहिता ने लगाई आग, इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत

भोपाल: गांधीनगर इलाके के अचारपुरा स्थित मीणा चौराहे के...

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

Topics

सूने घर का ताला तोड़कर 35 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी, इलाके में सनसनी

​मंडला: जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दाता मैरिज गार्डन...

भोपाल: हबीबगंज थाने में हंगामा, निगरानीशुदा बदमाश लड्डू राय और पुलिस में धक्कामुक्की

​भोपाल: राजधानी के हबीबगंज थाने में मंगलवार रात ऑटो पार्किंग...

ताजुल मसाजिद के पास चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

​भोपाल: ​राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र स्थित ताजुल मसाजिद की...

NSUI का पिपलानी चौराहे पर प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन

​भोपाल: ​दशहरे के पावन अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने वोट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img