E paper

भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े पूर्व RBI गवर्नर:रघुराम राजन और राहुल के बीच हुई लंबी चर्चा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज RBI के पूर्व गवर्नर एन रघुराम राजन जुड़े हैं। राहुल गांधी ने राजन के साथ लंबी चर्चा की। टी ब्रेक तक लगातार दोनों बातचीत करते हुए चल रहे थे। आर्थिक मुद्दों पर रघुराम राजन बेबाक राय रखते रहे हैं। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा में लगातार अलग-अलग क्षेत्रों के लोग जुड़ रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राहुल गांधी और रघुराम राजन के बीच आधे घंटे से ज्यादा समय बातचीत हुई। दोनों ने एक डॉक्यूमेंट्री के लिए आर्थिक मुद्दों पर अपनी राय रखी। रघुराम राजन को यूपीए के दूसरे कार्यकाल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का गवर्नर बनाया गया था।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770