Saturday, November 21, 2026
26.1 C
Bhopal

तलैया क्षेत्र में मर्डर करने वाले आरोपी को चंद घंटे में क्राइम ब्रांच ने दबोचा

मृतक वसीम

तलैया क्षेत्र में मर्डर करने वाले आरोपी को चंद घंटे में क्राइम ब्रांच ने दबोचा।

शंकराचार्य नगर में रहने वाला बताया जा रहा है हत्यारा।

पकड़े गए आरोपी का नाम दीपक कुशवाह नाम बताया जा रहा है।

पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी।

क्यों की वसीम की हत्या पुलिस की पूछताछ में होगा खुलासा।

भोपाल में इतवारा चौकी से महज 50 कदम दूर पर मंगलवार रात एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने युवक के गले और हाथ पर दो वार किए थे। चौकी पर मौजूद वाहन से घायल को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तलैया पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

एसीपी कोतवाली नागेंद्र पटैरिया ने बताया कि मूलत: मंडीबामौरा, विदिशा निवासी वसीम खान (25) कैटरिंग का काम करता था। गत 3-4 साल से वह यहां रैन बसेरा में रहता था। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह इतवारा चौकी के पीछे 50 कदम दूर था, तभी एक लड़के ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू वसीम के गले और हाथ पर मारे। गर्दन से खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला, जबकि इलाके में देर रात तक भीड़ रहती है। बताया गया है कि मृतक नशे का आदी था।

Hot this week

भोपाल में कीलनदेव टॉवर की 10वीं मंजिल पर लगी आग, आधे घंटे में पाया काबू

भोपाल। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहे के ठीक...

20 लाख की एमडी ड्रग्स मामला: मुख्य सप्लायर राजस्थान के झालावाड़ से गिरफ्तार

हरदा (सिराली)। सिराली थाना पुलिस ने 20 लाख रुपए...

Topics

बाइक के बैग में रखवाई थी रिश्वत की रकम, लोकायुक्त टीम ने पटवारी को दबोचा

मनासा (नीमच)। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img