Saturday, May 16, 2026
30.1 C
Bhopal

Road Accident in Bhopal: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद खंती में पलटी कार, पांच घायल

रातीबड़ इलाके में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे के समय कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क से करीब ढाई सौ मीटर दूर खंती में जाकर पलट गई। इससे कार सवार तीन छात्रों को भी चोट आई है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं कार की टक्‍कर से बाइक सवार युवक उछलकर दूर जा गिरा, जिससे गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब डेढ़ एक बाइक सवार एक युवक केरवा डेम की तरफ जा रहा था। उसके पीछे स्विफ्ट डिजायर कार में सवार एक निजी यूनिवर्सिटी के चार स्टूडेंट भी केरवा की तरफ जा रहे थे। इनमें दो छात्राएं भी थीं। एनएलआइयू के आगे पहुंचते ही बाइक सवार ने शारदा विहार कालोनी की तरफ जाने के लिए बाइक मोड़ी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार छात्रों की कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पौधों को तोड़ते हुए करीब ढाई सौ मीटर दूर खंती में जाकर पलट गई। हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ लग गई। तब तक यूनिवर्सिटी के कुछ अन्य छात्र भी मौके पर पहुंच गए। घायल बाइक सवार और तीन छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि कार चालक को भी हल्की चोट आई थी।

बाइक सवार युवक की हालत नाजुक

हादसे में घायल हुए बाइक सवार की पहचान मोहम्मद यूसुफ (35) निवासी बाग दिलकुशा थाना ऐशबाग के रूप में हुई है। वह सेंटिंग और फेब्रिकेशन से जुड़ा काम करता है। यूसुफ का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर रात पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि बाइक सवार सामने से आ रहा था, जबकि कार सवार छात्र केरवा की तरफ जा रहे थे। कार सवार तीनों छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

Hot this week

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस का ‘धक्का मार्च’

​भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती...

भोपाल: रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, विधायक के बंगले पर करता था काम

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट में शुक्रवार...

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से...

Topics

भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई

भोपाल। राजधानी के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय में शुक्रवार...

डॉक्टर को जाल में फंसाकर मांगे 5 लाख, ब्यूटीशियन गिरफ्तार

​सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हनीट्रैप का...

अमीर बनाने का झांसा देकर 14 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

​मंदसौर। शहर में जादू-टोने और सोने के बिस्किट का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img