Monday, May 18, 2026
40.1 C
Bhopal

फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से लूट

हमले में हाथ फैक्चर हुआ, लोन किस्तों का कलेक्शन कर लौट रहा था फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर के साथ तिघरा थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े लूट हो गई। कंपनी में काम करने वाला 22 वर्षीय युवक लोन किस्तों का कलेक्शन करके लौट रहा था। रास्ते में चलती हुई बाइक पर आए 2 युवकों ने उसपर लोहे की रॉड से हमला करके गिरा दिया। लुटेरों ने मारपीट करते हुए कट्टा अड़ा दिया और 86 हजार रुपए नकदी से भरा हुआ बैग छीन कर ले गए।

सबलगढ़ निवासी आकाश शर्मा वर्तमान में बानमोर रहते हैं। जिन्होंने तिघरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस काे आकाश ने बताया कि वे भारत फायनेंस इन्क्लूजन लिमिटेड में फील्ड ऑफिसर हैं। वे लोन की किस्त कलेक्ट करने का काम करते हैं। बुधवार को जब दोपहर करीब 2.20 बजे लोन की किस्तों का रुपया कलेक्ट करके लौट रहे थे।

जैसे ही सहारा सिटी से करीब 1 किलोमीटर आगे पहुंचे वहां एक पुलिया के पास 2 अज्ञात बाइक सवारों ने उसका पीछा किया। जिन्होंने चलती बाइक से राॅड मारी जो आकाश के हाथ पर लगी, जिसके कारण असंतुलित होकर बाइक गिर गई।

इसके बाद लुटेरों ने मारपीट की। साथ ही कट्टा अड़ाकर बैग छीन लिया। जिसमें लोन कलेक्शन के 86 हजार रुपए नकद और सैमसंग का टेबलेट था। मारपीट में आकाश का हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। तिघरा थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Hot this week

फोन पर बात करते समय तीसरी मंजिल से गिरीं वेटनरी डॉक्टर की पत्नी, मौत

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित संजीव नगर कॉलोनी में...

दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर टला बड़ा हादसा, राजधानी एक्सप्रेस के दो कोचों में आग; सभी यात्री सुरक्षित

​रतलाम/आलोट: त्रिवेंद्रम से दिल्ली (हजरत निजामुद्दीन) जा रही गाड़ी संख्या...

करंट लगने से युवक की मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारियां

​भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक...

भोपाल लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर मरा हुआ समझ के की खुदकुशी

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरी (सी-सेक्टर) में रविवार...

Topics

भोपाल में साइबर ठगों का तांडव: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से ₹12 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी में शातिर साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई

भोपाल। कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img