Saturday, February 14, 2026
20.1 C
Bhopal

अयोध्या बायपास पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई; 2 बसों की फिटनेस निरस्त, 3 जब्त

भोपाल। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की टीम ने सोमवार रात अयोध्या बायपास पर यात्री बसों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। रात लगभग 10 बजे हुई इस औचक कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गया।
कार्यवाही के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाली दो बसों (MP 44 ZD 2825 और CG 07 CG 2870) की फिटनेस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई। वहीं, गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर तीन बसों (MP 44 ZD 2825, CG 07 CG 2870 और NL 07 B 3636) को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है।
1.44 लाख का वसूला जुर्माना
चेकिंग के दौरान आरटीओ टीम ने अन्य तीन वाहनों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1,44,000 रुपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Hot this week

95 साल के बुजुर्ग ने राइफल से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में बड़ी बहू पर प्रताड़ना का आरोप

​ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी...

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img