Monday, May 11, 2026
35.1 C
Bhopal

Russia-Ukraine War Updates: रुस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता जारी, यूक्रेनी शहरों पर हमला जारी

Russia-Ukraine War Updates: रुसी सेना ने यूक्रेन(Ukraine) पर हमले तेज कर दिए हैं और राजधानी कीव को चारो तरफ से घेर लिया है। आज सुबह से ही कीव पर हवाई हमले का सायरन बज रहा है और कीव में कई जगहों पर धमाके भी हुए हैं। उधर, रूस और यूक्रेन के बीच आज बेलारूस-पोलैंड की सीमा पर बातचीत हो रही है। रुस के विदेश मंत्रालय का कहना है कि हम इस स्थिति के खत्म होने की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि यूक्रेन के सभी लोग शांति से रह सकें।

तमाम अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक बार फिर कहा है कि जंग खत्म करने के लिए हम बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने साफ किया कि इस हमले का मकसद यूक्रेन को NATO में शामिल होने से रोकना है। इस बीच विवाद का हल निकालने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉ ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की।

दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक बार फिर बयान जारी करते हुए कहा, “हमारी सीमा में जो भी घुसेगा उसका तगड़ा विरोध होगा. जो हमारा है हम उसे कभी नहीं छोड़ेंगे.” उन्होंने दावा किया कि 16 हजार विदेशी लड़ाके यूक्रेन पहुंचने वाले हैं। उसके बाद रुस के लिए ये लड़ाई और मुश्किल हो जाएगी। यूक्रेन की सेना ने साफ़ कर दिया है कि अब हम बचाव नहीं, जवाबी कार्रवाई की तरफ बढ़ेंगे।

Hot this week

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

कार चोरी का आरोपी उदयपुरा से गिरफ्तार, दुष्कर्म के मामले में भी था फरार

​भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

एमडी ड्रग्स मामले में फरार आरोपी शिफान गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच को मिली सफलता

​इंदौर। नशामुक्त शहर के अभियान के तहत इंदौर क्राइम...

Topics

विधायक निधि से बनी सी.सी. रोड का लोकार्पण, रहवासियों ने जताया आभार

​भोपाल। क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए...

भोपाल: टिंबर मार्केट में फिर धधकी आग, ‘बारूद’ के ढेर पर शहर; मेट्रो के काम में भी अड़चन

​भोपाल। शहर के बीचों-बीच स्थित बरखेड़ी टिंबर मार्केट रविवार...

शादी के 22 दिन बाद विवाहिता का शव बड़े तालाब में मिला

​भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़े...

भोपाल: एमबीबीएस छात्रा की खुदकुशी के बाद अब मकान मालिक ने भी दी जान

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा इलाके में तीन महीने पहले...

शादीशुदा महिला को निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर। इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img