टॉप-न्यूज़

सलमान खान को मुंबई पुलिस ने दिया गन लाइसेंस:जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दी थी एप्लीकेशन

सलमान खान को मुंबई पुलिस ने गन रखने का लाइसेंस दे दिया है। दरअसल, कुछ दिन पहले सुपरस्टार मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर से मिले थे और आत्मसुरक्षा का हवाला देते हुए हथियार रखने की एप्लीकेशन दी थी। सलमान को 5 जून को जान से मारने की धमकी मिली थी। लेटर में लिखा था कि सलमान जल्द ही तुम्हारा हाल मूसेवाला जैसा होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान इसके बाद से ही अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कार को बुलेटप्रूफ करवाया
इससे पहले सलमान ने अपनी कार को भी अपग्रेड किया था। उन्होंने अपने लैंड क्रूजर कार को बुलेटप्रूफ करवाया था और आर्मर लगवाया था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कार के सभी कांच को भी बुलेटप्रूफ करवाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लैंड क्रूजर का नया मॉडल नहीं है, बल्कि पुराने मॉडल को ही अपग्रेड किया है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770