Wednesday, September 30, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में 5 बजे तक 59 प्रतिशत वोटिंग

भोपाल लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में वोटिंग चल रही है। शाम 6 बजते ही पोलिंग बूथ के गेट बंद कर दिए गए। अब वे ही मतदाता वोट डाल सकेंगे जो बूथ के अंदर हैं।

इससे पहले शाम 5 बजे तक 59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा 49.90 प्रतिशत मतदान सीहोर विधानसभा में 70.82 हुआ। दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई है।

वहीं, दोपहर 3 बजे तक 50.16 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा 61.38% मतदान सीहोर विधानसभा में हुआ था।

दोपहर एक बजे तक कुल 40.41 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर में कई पोलिंग बूथ पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का वोटर्स ही मतदान करने पहुंचे।

इस बीच मंत्री विश्वास सारंग फर्जी वोटिंग की सूचना पर ऐशबाग पहुंचे। यहां एक महिला बिना आईडी के देखी गई। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

पहले ड्रॉ में यागोज साहू ने जीती डायमंड रिंग

ग्रामीण और शहरी इलाकों के मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही कतारें लग गईं थीं। पहली बार वोट डालने पहुंचे वोटर में उत्साह है। सुबह 10 बजे लकी ड्रॉ में यागोज साहू और दूसरे लकी ड्रॉ में प्रेमलता कुशवाह को हीरे की अंगूठी मिली है। मतदान के दौरान 4 बार ड्राॅ निकाले जाएंगे।

9 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने देखी वोटिंग प्रोसेस

9 देशों का प्रतिनिधि मंडल शहर के मतदान केंद्रों पर ये देखने के लिए पहुंचा है कि हमारे यहां मतदान कैसे होता है। शहर के कई मतदान केंद्रों पर मतदान की धीमी रफ्तार से मतदाता परेशान हुए।

बता दें, भोपाल संसदीय क्षेत्र में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 2034 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है। 111 पिंक और 70 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img