Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

महिला का सहयोगी एसआई राजपूत सस्पेंड

मिसरोद इलाके के एक बड़े प्राइवेट स्कूल के हाॅस्टल में दूसरी कक्षा की आठ वर्षीय छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में बच्ची के मां के सहयोगी सब इंस्पेक्टर प्रकाश राजपूत को सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, दूसरे सहयोगी एएसआई आरपी सिंह को भी जल्द सस्पेंड किया जाएगा। दोनों पुलिस अधिकारियों की इस पूरे मामले में भूमिका संदिग्ध है।

दोनों की बच्ची की मां से मोबाइल पर कई बार लंबी-लंबी बातचीत के रिकाॅर्ड मिले हैं। मिसरोद पुलिस ने 30 अप्रैल को आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। मां अपनी बेटी को 29 अप्रैल को हाॅस्टल से लेकर उसे घूमाने निकली थी। बेटी ने उन्हें दुष्कर्म की बात बताई थी।

बेटी का कहना था कि जब उसे होश आया था तब एक अंकल उसके साथ गलत काम कर रहे थे। महिला अपनी बेटी को लेकर जेपी अस्पताल पहुंची थी, जहां ड्यूटी डाॅक्टर ने बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए मेडिकल रिपोर्ट तैयार की थी। अगले दिन जब पुलिस ने दोबारा मेडिकल कराया तो वह रिपोर्ट अलग थी।

दोनों रिपोर्ट में अंतर होने के बाद बुधवार को तीसरी बार मेडिकल बोर्ड के समक्ष बच्ची की मेडिकल हुआ था। जिसमें खुलासा हुआ था कि बच्ची के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है।

इधर, पुलिस को एसआई प्रकाश राजपूत और एएसआई आरपी सिंह के काॅल डिटेल में महिला से पिछले दिनों में कई बार लंबी-लंबी बातचीत के सबूत मिले हैं। इसी कारण दोनों पुलिस अधिकारी संदेह के घेरे में हैं। प्रकाश को अफसरों ने ब्लैकमेलिंग का सरगना मानते हुए उसे पहले लाइन अटैच किया था। सोमवार को राजपूत को सस्पेंड कर दिया गया है। जल्द ही आरपी सिंह को भी सस्पेंड किया जाएगा।

बच्ची की सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग होना बाकी है…

मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी यह विवेचना कर रही है कि महिला और जेपी की मेडिकल आफिसर के बीच पहले बातचीत या मुलाकात हुई है क्या? एसआईटी जेपी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को ऐसी जानकारी मिली है कि महिला रविवार को भी जेपी अस्पताल पहुंची थी। इधर, बच्ची की सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग होनी है। पुलिस उसे मंगलवार या बुधवार को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करेगी। सीडब्ल्यूसी तय करेगा कि बच्ची की काउंसलिंग किससे करानी है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img