Friday, October 2, 2026
32.7 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को छोला पुलिस ने किया गिरफ्तार

कई वर्षों तक अपनी झूठी बातों में फंसा कर एक महिला की आबरू से खिलवाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में छोला थाना पुलिस को सफलता हासिल हुई है। फरियादिया उम्र 27 साल निवासी छोलामंदिर भोपाल ने थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि मे पिछले सात सालो से अपने पति के साथ नही रहती हूँ मेरे तीन बच्चे है जो कुछ दिन मेरे पास तथा कुछ दिन मेरे पति के पास रहते है, वर्ष 2022 मे मेरी पहचान भगवान सिंह गुर्जर उर्फ गोलू से हुई थी जिससे मेरी बात चीत होने लगी थी, दिनांक 16.06.22 को गोलू मेरे घर आया तब मेरे बच्चे मेरे पति के पास थे मे घर पर अकेली थी, गोलू बोला कि मै तुम्हे पसंद करता हूँ और मौका पाकर मेरे घर का दरबाजा बंद कर मेरे साथ जबरजस्ती गलत काम किया उसके बाद बोला कि तुम अपने पति से तलाक ले लो तब मेने अपने पति से तलाक की बात की तो वह मान गये, फिर भगवान सिंह उर्फ गोलू ने मेरे साथ कई बार शारिरिक संबंध बनाये दिनांक 19.04.24 को भगवानसिंह मुझसे कहकर चला गया कि मे कुछ दिन के लिये घर जा रहा हुँ बापिस आकर मुझसे शादी की बात आगे बडायेगा लेकिन वह आज दिनांक तक घर से वापिस नही आया।

मुझे पता चला है कि उसने किसी ओर से शादी कर ली है, भगवानसिंह ने मुझसे शादी का झांसा देकर गलत काम किया है, रिपोर्ट पर थाना छोलामंदिर मे अपराध क्रमांक 292/24 धारा 376,376(2)एन, 450,506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

    वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र नागर के नेतृत्व में फरार आरोपी भगवानदास गुर्जर की तलाश एंव गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।

    टीम व्दारा भगवानदास उर्फ गोलू के फोन नं. की लोकेशन प्राप्त कर आरोपी को बैरसिया से गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की है।

    आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी थाना छोलामंदिर सुरेशचन्द नागर, उनि शिवेन्द्र मिश्रा, उनि रिचा चौहान, आर भरत आर मुकेश मसै. किरन की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img