पशु के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम देने वाले एक हैवान को छोला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 08.05.24 को फरियादी उम्र 21 साल निवासी छोलामंदिर भोपाल ने लिखित शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि आज दिनांक 08.05.24 को मेरी गाय मल्टी के सामने मैदान मे पेड के नीचे वैठी हुई थी तभी कालोनी का छोटू मालवीय मेरी गाय के साथ बुरा काम कर रहा था तब मेने अपनी खिडकी से विडियो बना लिया और मोहल्ले के अन्य लोगो को दिखाया बाद रिपोर्ट करने थाना उपस्थित आया हूँ रिपोर्ट पर थाना छोलामंदिर मे अपराध क्रमांक 281/24 धारा 377 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र नागर के नेतृत्व में फरार आरोपी छोटू मालवीय की तलाश एंव गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
टीम व्दारा प्रकरण के फरार आरोपी छोटू मालवीय पिता कालूराम मालवीय उम्र 30 साल निवासी भानपुर मल्टी छोलामंदिर भोपाल को आरोपी के घर से गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की है।
आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी थाना छोलामंदिर सुरेशचन्द नागर, उनि महेश सरेयाम, प्रआर प्रेमनारायण आर भरत आर मुकेश की सराहनीय भूमिका रही।




