Sunday, April 26, 2026
33.8 C
Bhopal

आडिट आपत्ति के बाद फारेस्ट में कसावट

वन महकमे में अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले बेफिजूल खर्च के चलते फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सभी अधिकारियों को वित्तीय अनुशासन का पालन करने के लिए कहा गया है। वन विभाग ने कहा है कि जिस योजना में और जिस मद के लिए बजट में राशि का प्रावधान किया गया है, उसी काम में राशि खर्च होनी चाहिए अन्यथा वित्तीय गड़बड़ी के लिए आहरण संवितरण अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। विभाग में इस तरह के मामलों को लेकर आडिटर जनरल ने भी गंभीर आपत्तियां जताते हुए इसमें कसावट लाने के लिए कहा है।

वन बल प्रमुख कार्यालय से खर्च की लिमिट और योजना मद की राशि खर्च करने के लिए सभी आहरण और संवितरण अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि अधिकारी बजट प्रावधान और वित्तीय नियमों का पालन करें। प्रदेश में कुछ अधिकारियों द्वारा किए जा रहे खर्च में फाइनेंसियल फार्मेलिटी को अनदेखा किया गया है, इस पर आडिट आपत्तियां सामने आई हैं। साथ ही नए आडिट में भी इस तरह की टिप्पणी की जाती है कि वित्तीय नियमों का पालन करने में लापरवाही की जा रही है।

खुद मानिटरिंग करें और कार्यवाही की रिपोर्ट भेजें

वन मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश में फील्ड के अधिकारियों से कहा गया है कि वे खुद इसकी मानिटरिंग करें कि जिस काम के लिए बजट में व्यवस्था है, उसके अनुसार ही काम हो रहा है। यह भी देखें कि जिस काम के लिए बजट दिया गया है उस पर खर्च हो रहा है या नहीं हो रहा है। अफसरों से सामग्री खरीदी में भंडार क्रय और सेवा उपार्जन नियम 2015 का पालन करने के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। यह भी कहा गया है कि मजदूरी के भुगतान के लिए जो फंड तय है, उसका उपयोग मजदूरी देने के लिए ही किया जाना चाहिए। अगर किसी के द्वारा इस तरह की लापरवाही की जा रही है तो ऐसे अफसरों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए और अगर वन मुख्यालय स्तर पर कार्यवाही होना है तो इसके प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img