Thursday, June 18, 2026
28.4 C
Bhopal

Shiv Navratri 2022: 21 फरवरी से महाकाल मंदिर में छाएगा नौ दिवसीय शिव नवरात्रि का उल्‍लास

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 21 फरवरी से शिव नवरात्रि के रूप में शिव विवाह का उल्लास छाएगा। पुजारी कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित शिव और पार्वती को हल्दी लगाएंगे। चंद्रमौलेश्वर, कोटेश्वर व भगवान रामेश्वर के पूजन के बाद गर्भगृह में अनुष्ठान होगा। नौ दिन तक पूजन के विशेष अनुक्रम से भोग आरती व संध्या पूजन का समय बदलेगा।

पुजारी प्रदीप गुरु के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर 21 फरवरी से शिव नवरात्रि उत्सव की शुरुआत होगी। पुजारी भगवान महाकाल को दूल्हा रूप में श्रृंगारित करेंगे। धर्मशास्त्र में शिव को चंदन तथा शक्ति को हल्दी अर्पित करने का विधान है।

naidunia

ज्योतिर्लिंग की पूजन पंरपरा में भी नौ दिन भगवान महाकाल को चंदन तथा शक्ति स्वरूपा जलाधारी पर हल्दी अर्पित की जाती है। भगवान का भिन्न्-भिन्ना रूपों में श्रृंगार होगा। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी पर एक मार्च को महाशिवरात्रि पर महानिषाकाल में भगवान की महापूजा होगी। भगवान महाकाल के शीष सवामन फल व फूलों से बना मुकुट सजाया जाएगा।

नौ दिन यह रहेगा पूजा का क्रम

शिव नवरात्रि में नौ दिन सुबह नैवेद्य कक्ष में स्थित भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन होगा। इसके बाद कोटितीर्थ कुंड के समीप स्थित श्री कोटेश्वर महादेव का पंचामृत अभिषेक-पूजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में स्थित शिव पार्वती की अनादिकालीन मूर्ति को हल्दी चंदन अर्पित किया जाएगा।

इसके बाद रामेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद गर्भगृह में भगवान महाकाल के पूजन का क्रम शुरू होगा। पंचामृत अभिषेक पूजन के बाद पुजारी एकादशी एकादशनी रुद्र पाठ करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे भोग आरती होगी। दोपहर तीन बजे संध्या पूजा होगी। इसके बाद भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। आम दिनों में भोग आरती सुबह 10.30 बजे व संध्या पूजा शाम पांच बजे होती है।

Hot this week

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

किराये पर कार लेकर बेचने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, करोड़ों की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल।राजधानी भोपाल की अरेरा हिल्स पुलिस ने एक ऐसे...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

Topics

भोपाल: अस्पताल से 6 साल का मासूम लापता, संदिग्ध हिरासत में

​भोपाल। ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी का रहने...

नर्मदा स्नान के लिए जा रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, घर में पसरा मातम

​भोपाल। सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भोपाल-इंदौर बाइपास पर मंगलवार...

मिसरोद पुलिस की कार्रवाई: 1.25 लाख के डोडा-चूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की मिसरोद पुलिस ने मादक पदार्थों के...

कलेक्टर के नाम से साइबर ठगी का प्रयास, फर्जी मैसेज से रहें सावधान

​बैतूल। जिले में साइबर ठगों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img