Monday, October 12, 2026
29.8 C
Bhopal

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल के संचालक और स्थानीय भाजपा नेता डॉ. संजीव माथुर के खिलाफ एक छात्रा ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का गंभीर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​पीड़िता के अनुसार, वह पेट दर्द और अन्य समस्याओं के इलाज के लिए संजीवनी अस्पताल जाती थी। आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे अस्पताल में काम करने का प्रलोभन दिया। पीड़िता का कहना है कि 20 जून को केबिन में बुलाकर और 23 जून को अस्पताल में उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

​छात्रा ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी डॉक्टर उसके घर तक पहुँच गया और वहां भी छेड़छाड़ की कोशिश की। परिजनों और आसपास के लोगों के विरोध के बाद विवाद बढ़ा और मामला पुलिस तक पहुँचा। सिरोंज थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

देहरादून से गिरफ्तार हुआ नशीले कफ सिरप का फरार आरोपी अभिषेक निगम, 20 हजार का था इनाम

​भोपाल: मध्यप्रदेश एसटीएफ (STF) ने नशीले कफ सिरप की अवैध...

Topics

मेट्रिमोनियल साइट पर हुई पहचान, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

​इंदौर। शहर में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए दोस्ती कर...

श्रमोदय विद्यालय में भोजन में मिली मरी छिपकली, 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

​भोपाल। मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img