Wednesday, August 12, 2026
27.8 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मोहित धाकड़ नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

​पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसका सहपाठी है और पिछले दो साल से दोनों के बीच बातचीत थी। एक साल पहले मोहित ने उसे शादी का वादा कर प्रेम संबंध बनाए। आरोप है कि 22 जून को आरोपी उसे केलोद हाला ले गया और वहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

​पीड़िता ने जब घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तो उसकी मां ने आरोपी से बात की। इस पर आरोपी ने न केवल शादी से इनकार कर दिया, बल्कि पीड़िता के चरित्र पर भी गंभीर सवाल उठाए। इसके बाद पीड़िता ने बुधवार को थाने पहुँचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img