Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को कसरावद थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रवींद्र कुमार गुरू को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायत के निराकरण के बदले माँगे थे पैसे मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुरा तहसील के चंदावड़ गांव निवासी श्यामलाल उपाध्याय के खिलाफ थाने में एक शिकायत दर्ज थी। इस शिकायत के निराकरण और राहत देने के बदले ASI रवींद्र कुमार ने फरियादी से 20 हजार रुपये की मांग की थी। फरियादी रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में कर दी।

बस स्टैंड पर बिछाया जाल लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद शुक्रवार को जाल बिछाया। जैसे ही ASI रवींद्र कुमार ने बस स्टैंड पर फरियादी से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 7 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

Topics

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img