Tuesday, October 27, 2026
18 C
Bhopal

अपने ही दोस्त का ऑटो चुराया, 7 महीने बाद गिरफ्तार

ग्वालियर के महाराजपुरा पुलिस ने दोस्त की ऑटो चोरी करने वाले आरोपी सचिन बाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई ऑटो भी मुरैना से बरामद कर ली है।

पकड़ा गया आरोपी पुलिस को सात महीने से चकमा दे रहा था। पुलिस अफसरों का मानना है कि पूछताछ के बाद आरोपी से शहर में की गई इस तरह की दूसरी वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।महाराजपुरा थान प्रभारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया-

जानकारी मिली थी कि आरोपी घर आया है। एएसआई मनोज शर्मा सहित थाने के बल को इसकी तस्दीक के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम जब मुखबिर के बताए स्थान एमिटी यूनिवर्सिटी पहाड़ी के पास बघेलों का पुरा पहुंची, तो वहां पुलिस को आरोपी नहीं मिला। जब पुलिस वापस आ रही थी, तभी आरोपी अपने परिवार के साथ आता दिखाई दिया। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस कई महीनों से दे रही थी आरोपी के ठिकानों पर दबिश पकड़ा गया आरोपी और ऑटो का मालिक आपस में दोस्त हैं। एक दिन ऑटो का मालिक आरोपी को उसके घर छोड़ने आया था। वह बाथरूम करने के लिए चला गया, तभी आरोपी उसकी ऑटो चोरी करके भाग निकला था।इसकी शिकायत ऑटो के मालिक ने थाने में दर्ज कराई थी, तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

Hot this week

Topics

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान पर सियासी बवाल: भोपाल में आज बीजेपी का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

भोपाल: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img