Monday, April 13, 2026
35.3 C
Bhopal

गुना में पथराव और नीमच में संतों से मारपीट मामला

कांग्रेस ने गुना में हुए पथराव और नीमच में जैन संतों के साथ मारपीट के मामले में सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुना की घटना के मामले में एसपी और कलेक्टर को जिम्मेदार बताते हुए मुख्यमंत्री से मांग की है कि दोनों ही अफसरों को वहां से हटाया जाए। दूसरी ओर नीमच जिले के सिंगोली की घटना के मामले में भी जिम्मेदार पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि गुना से मिल रही तनाव की सूचनाएं मध्यप्रदेश की शांतिप्रिय छवि को नुकसान पहुंचाने वाली हैं। मैं सभी समुदायों से शांति, सद्भाव और समन्वय की अपील करता हूं। गुना में बेलगाम हुई अराजक कानून-व्यवस्था के लिए जिला पुलिस और प्रशासन जिम्मेदार है। राज्य सरकार को गुना के एसपी और कलेक्टर को तत्काल बदल देना चाहिए।

पटवारी ने लिखा कि गृहमंत्री के रूप में मप्र के मुख्यमंत्री की नाकामी अब आम हो चुकी है, इसलिए मुख्य सचिव और डीजीपी को अपनी प्रशासनिक और संवैधानिक जिम्मेदारियां को ईमानदारी से पूरा करना होगा। पटवारी ने ट्वीट में कहा कि मैं गुना की शांतिप्रिय व जागरुक जनता से पुन: प्रार्थना करता हूं कि नफरत फैलाने वाले चेहरों को पहचानें। शरारती तत्वों से भी सावधान रहें। गुना में प्रेम और सद्भाव बचाएं और बढ़ाएं।

नीमच मामले को नशे पर सरकार की निरंकुशता बताया

एक अन्य ट्वीट पीसीसी चीफ पटवारी ने नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र में जैन संतों पर हुए हमले को लेकर किया। पटवारी ने कहा कि सिंगोली क्षेत्र में जैन संतों पर प्राणघातक हमले की चिंताजनक सूचना मिली है। अहिंसावादी भगवान महावीर के अनुयायियों के साथ हुई यह अमानवीयता स्तब्ध करने वाली है। ऐसी जानकारी मिली है कि असामाजिक तत्वों ने नशेड़ियों के साथ मिलकर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम देने का दुस्साहस किया है।

स्पष्ट है कानून-व्यवस्था यहां भी ध्वस्त है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सत्ता नशे को जिस निरंकुशता के साथ सरकारी संरक्षण और बढ़ावा दे रही है, उसकी आंच आज धर्म-ध्वजा उठाने वाले पूजनीय संतों तक आ पहुंची है। बीजेपी की एमपी सरकार को तत्काल पूरे प्रदेश में संतों की सुरक्षा को नए सिरे से निर्धारित करना चाहिए। सिंगोली घटना की त्वरित जांच व कठोर कार्रवाई भी तुरंत होनी चाहिए।

Hot this week

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img