Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

रास्ते में पत्नी को रोका, चाकू से नाक काटी

ग्वालियर थाना क्षेत्र के होटल फ्लाइन के सामने शनिवार शाम को एक महिला के साथ शर्मनाक घटना हुई। पति ने पत्नी का रास्ता रोककर गाली-गलौज की और उसकी नाक काट दी। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और शनिवार रात महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके चरित्र पर शक करता था और दोनों कुछ समय से अलग रह रहे थे।

धमकी देकर फरार

ग्वालियर थाना क्षेत्र के रमटापुरा निवासी 35 वर्षीय महिला, जो फिलहाल पति से अलग होकर चार शहर के नाका पर किराए से रहती है, शनिवार को काम पर जाने के लिए तानसेन नगर स्थित लक्ष्मी डेयरी की ओर जा रही थी।

जैसे ही वह होटल फ्लाइन के सामने पहुंची, पीछे से उसका पति आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के गले में हाथ डाला और चाकू से उसकी नाक पर वार किया, जिससे उसकी नाक कट गई। घटना के बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था

घायल महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था और आए दिन विवाद करता रहता था। रोज़मर्रा की तकरार से तंग आकर महिला बेटी के साथ घर छोड़कर अलग रहने लगी थी।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। अब पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img