Friday, September 4, 2026
22.1 C
Bhopal

अवैध संबंध की शंका में पत्नी को गला दबाकर मारा

अवैध संबंध की आशंका में पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने नाबालिग बेटे-बेटी के बयान पर सजा दी है। फैसला प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश रतलाम के अतिरिक्त न्यायाधीश निर्मल मंडोरिया ने दिया। साथ ही 5 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीवसिंह चौहान ने बताया कि 13 अक्टूबर 2019 को प्रतापगढ़ (राजस्थान) की शहनाज बी ने रिपोर्ट करवाई थी कि उसकी बेटी नाजमीन की शादी 15 साल पहले बांसवाड़ा निवासी अनीस कुरैशी से की थी।

एक साल पहले अनीस ने कॉल कर बताया कि बेटी के हाट होड रतलाम निवासी मकान मालिक सलीम से अवैध संबंध हैं। इस पर मैंने दोनों को समझा दिया था। इसके बाद 13 अक्टूबर 2019 को रात 1:30 बजे एक व्यक्ति का कॉल आया कि अनीस ने नाजमीन की गला दबाकर हत्या कर दी है।

बच्चों ने बताया मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ

शहनाज बी ने बताया कि इसके बाद मैं रतलाम आई। यहां आकर देखा तो पता चला कि बेटी के गले पर निशान हैं। मेरी नाबालिग नाती ने बताया था कि रात में मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था। मम्मी ने बोला था कि वह पापा के साथ रहना नहीं चाहती, वह सलीम के साथ ही रहेगी। इस पर पापा ने मम्मी का दो बार गला दबा दिया, जिससे उनकी की मौत गई। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और अभियोग पत्र कोर्ट में पेश किया।

18 गवाह पेश किए

कोर्ट में 18 गवाह पेश किए गए। मृतक के नाबालिग बेटे और बेटी के बयान अहम माने गए। इन्होंने गला दबाकर हत्या करना बताया था। कोर्ट ने अनीस (40) पिता मोहम्मद शरीफ कुरैशी निवासी कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा वर्तमान निवासी धबाईजी का वास रतलाम को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा दी।

Hot this week

राशन वितरण में 62 लाख का घोटाला, 7 दुकानों के संचालकों पर FIR के आदेश

​टीकमगढ़ जिले में गरीबों के हक के राशन में...

साढ़े पांच करोड़ की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र के व्यापारी पर FIR

​इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के अकोला निवासी एक...

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

साढ़े पांच करोड़ की धोखाधड़ी, महाराष्ट्र के व्यापारी पर FIR

​इंदौर क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के अकोला निवासी एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img