Thursday, August 13, 2026
27 C
Bhopal

सुल्ताना डाकू से की टंट्या मामा की तुलना

एफएम रेडियो के RJ (रेडियो जॉकी) और यूट्यूबर रौनक के वीडियो पर विवाद छिड़ गया है। आरजे रौनक ने अपने वीडियो में टंट्या मामा की तुलना सुल्ताना डाकू से की है। 6 सेकंड के वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विवाद छिड़ा तो वीडियो डिलीट कर माफी मांगी आरजे रौनक के यूट्यूब वीडियो पर विवाद छिड़ा, तो उन्होंने X हैंड पर पर माफी मांगी। आरजे रौनक ने लिखा- दोस्तो, RJ Raunac यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए हमारे ताजा वीडियो में महान आदिवासी क्रांतिकारी श्री टंट्या भील जी की तस्वीर गलत संदर्भ में प्रयोग हो गई थी। जैसे ही, इस ओर ध्यान दिलाया गया, हमने फौरन इसे हटा लिया। अनजाने में हुई इस भूल के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं।

सुल्ताना डाकू से की टंट्या मामा की तुलना:यूट्यूबर ने मांगी माफी; नेता प्रतिपक्ष बोले- आदिवासियों की भावनाएं आहत हुईं, सरकार लीगल एक्शन लेभोपाल3 घंटे पहलेRJ रौनक ने विवाद मचने के बाद वीडियो डिलीट कर माफी मांगी। रौनक ने विवाद मचने के बाद वीडियो डिलीट कर माफी मांगी।एफएम रेडियो के RJ (रेडियो जॉकी) और यूट्यूबर रौनक के वीडियो पर विवाद छिड़ गया है। आरजे रौनक ने अपने वीडियो में टंट्या मामा की तुलना सुल्ताना डाकू से की है। 6 सेकंड के वीडियो को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।विवाद छिड़ा तो वीडियो डिलीट कर माफी मांगीआरजे रौनक के यूट्यूब वीडियो पर विवाद छिड़ा, तो उन्होंने X हैंड पर पर माफी मांगी। आरजे रौनक ने लिखा- दोस्तो, RJ Raunac यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए हमारे ताजा वीडियो में महान आदिवासी क्रांतिकारी श्री टंट्या भील जी की तस्वीर गलत संदर्भ में प्रयोग हो गई थी। जैसे ही, इस ओर ध्यान दिलाया गया, हमने फौरन इसे हटा लिया। अनजाने में हुई इस भूल के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं।आरजे रौनक ने वीडियो को लेकर माफी भी मांगी है।आरजे रौनक ने वीडियो को लेकर माफी भी मांगी है।नेता प्रतिपक्ष बोले- कृत्य माफी योग्य नहींनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी X हैंडल पर लिखा- मेरे आदिवासी समाज के देवता तुल्य टंट्या मामा के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले यूट्यूबर RJ रौनक का कृत्य माफी योग्य नहीं है। यूट्यूबर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी समाज के सर्वाधिक सम्मानीय टंट्या मामा के बारे में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, वो क्षमा योग्य नहीं है।अपनी अज्ञानता का प्रदर्शन करते हुए, उन्हें जो कहना था, वो कह दिया। कला और मनोरंजन की आड़ में अपमान करना अपराध की श्रेणी में आता है। आपत्ति उठी तो माफी मांगकर वीडियो हटा लिया। लेकिन, उन्होंने जो कहा उस गलती की सजा तो मिलना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई आदिवासियों की भावना के साथ खिलवाड़ न करे।

PM मोदी ने किया था RJ को सम्मानित नेता प्रतिपक्ष ने लिखा- महान टंट्या मामा ने आदिवासियों के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, उसका इतिहास साक्षी है। अभिनेत्री के कपड़े के रंगों और फिल्मों के टाइटल पर टिप्पणी करने वाली भाजपा आदिवासियों के भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर चुप क्यों हैं? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एक कार्यक्रम में आरजे रौनक का सम्मान किया था।

यूट्यूब चैनल बंद करवा कर कार्रवाई करे सरकार उमंग सिंघार ने सरकार से मांग करते हुए लिखा- केंद्र सरकार का सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तत्काल कार्रवाई करते हुए RJ रौनक का यूट्यूब चैनल बंद कराए। कानूनी कार्रवाई करे, ताकि ऐसी भ्रामक, अनर्गल, अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को सबक मिले। जो हुआ वह देश के सभी आदिवासी समाज का अपमान है।

Hot this week

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img