E paperअपराधआपका एम.पीटॉप-न्यूज़

टीचर ने बीएड कर रही महिला से दुष्कर्म किया:वारदात के दो साल बाद थाने पहुंची महिला; मामला दर्ज

भोपाल में बीएड करने आई महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी टीचर है और महिला उसी के मकान में किराए से रहती थी। वारदात के करीब दो साल बाद महिला ने कमला नगर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।कमला नगर पुलिस ने बताया कि 39 साल की महिला तलाकशुदा है। जून 2019 में वह बीएड करने जबलपुर से भोपाल आई थी। आरोपी योगेंद्र प्यासी को वो पहले से जानती थी। योगेंद्र टीचर है और शहडोल का रहने वाला है। पहचान होने के कारण महिला भोपाल में योगेंद्र के मकान में ही रहने लगी। पास में रहने के कारण उनके बीच नजदीकियां हो गईं। महिला ने आरोप लगाए कि योगेंद्र ने उससे शादी करने का वायदा किया। इसी का फायदा उठाते हुए योगेंद्र ने अक्टूबर 2019 से नवम्बर 2020 तक उससे रेप किया। बीएड होने के बाद वह वापस जबलपुर चली गई थी। दो साल तक उनके बीच बातचीत होती रही। शादी से इनकार करने के कारण शनिवार को उसने कमला नगर थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी के बारे में महिला को ज्यादा जानकारी नहीं है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770