Saturday, June 20, 2026
28.9 C
Bhopal

भोपाल में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म:बेटी की फोन डिटेल देख मां के होश उड़े; बड़ी हिम्मत कर बोली

भोपाल में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अगर मां ने बेटी की फोन डिटेल नहीं देखी होती तो उन्हें इसके बारे में पता ही नहीं चलता। एक बार दुष्कर्म करने बाद आरोपी छात्रा पर दोबारा दुष्कर्म करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

निशातपुरा पुलिस ने बताया 17 साल की नाबालिग 10वीं क्लास में पढ़ती है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले वह बैरसिया में रहते थे। उनके घर के पास ही 25 साल का नीरज भी रहता था। वह फोटोग्राफी करता है। पड़ोसी होने के कारण बेटी की उससे जान-पहचान हो गई थी। कोरोना के दौरान बेटा और बेटी के साथ पिछले साल 2021 में बैरसिया से करोंद आ गए। नीरज फोन पर बेटी के संपर्क में रहा।उन्हें इसके बारे में पता नहीं था। अभी बेटी का फोन चेक किया तो पता चला कि 22 फरवरी को नीरज दिन के समय हमारे घर आया। उस दौरान बेटी घर पर अकेली थी। बेटी ने बताया कि नीरज ने शादी कर वायदा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। नीरज ने बेटी की मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद से नीरज फोन पर बेटी को धमका रहा था। फोन से ही उन्हें इसके बारे में पता चला।एक ही नंबर से कई कॉल होने से संदेह हुआबेटी गुमसुम सी रहने लगी थी। कुछ दिनों से उसने हम लोगों से बातचीत करना भी बंद कर दिया था। चिंता हुई तो मैंने उससे बात कर वजह जानना चाही लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मैंने उसका फोन चेक किया, कई बार नीरज के कॉल आए थे। काफी विश्वास में लेने के बाद ही बेटी ने उसके साथ ही हुई हैवानियत के बारे में बताया।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img