Sunday, November 15, 2026
19.1 C
Bhopal

16 साल की लड़की से रेप की कोशिश:भोपाल में आरोपी के चंगुल छूटकर मां को बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

मानसिक रूप से कमजोर 16 साल की लड़की के साथ उसी के मोहल्ले में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने लड़की को अकेला पाकर उसे पकड़ लिया। किसी तरह खुद को छुड़ाते हुए लड़की घर पहुंची। बेटी को रोता देख मां ने उससे पूछा, तो उसने रोते हुए आपबीती बताई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया।बैरागढ़ पुलिस ने बताया 16 साल की लड़की की मां ने बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने की शिकायत की थी। मां ने बताया कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसका फायदा उठाकर शुक्रवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले 22 साल के संजय ने उनकी बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। उन्हें इसके बारे में शनिवार को पता चला, जबक बेटी ने बाथरूम जाने से मना कर दिया। वह घबरा रही थी। उससे बाथरूम में अकेले जाने का कहने पर वह रोने लगी।बेटी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाथरूम गई थी। उसके पीछे संजय भी घुस आया था। वह उससे जबरदस्ती गलत काम करने लगा। उसने दुष्कर्म की कोशिश की। वह किसी तरह उससे छूटते हुए भाग निकली। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया। संजय पर मारपीट, शराब पीकर हंगामा करने जैसे कई मामलों पहले से ही अपराध दर्ज है।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img