Saturday, June 20, 2026
35.5 C
Bhopal

लोग देखें तो सही इसीलिए लगवाया तेज आवाज वाला सायलेंसर, 7 दिन में 226 बुलेट जब्त, 18 लाख रुपय जुर्माना

ये तस्वीर भोपाल ट्रैफिक थाने में खड़ी उन 68 बुलेट बाइक्स की है, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड सायलेंसर लगे होने के कारण जब्त किया है। पुलिस ने अभियान चलाते हुए 30 अप्रैल से 7 मई के बीच तेज आवाज निकालने वाली 226 बाइक्स जब्त की है। इनमें डेढ़ लाख रुपए से लेकर 9 लाख रुपए तक की बाइक शामिल हैं। सभी प्रकरण पुलिस ने अदालत भेज दिए, जहां से 158 में फैसला आ चुका है। डीसीपी हंसराज सिंह ने बताया कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अदालत कम से कम 6000 रुपए का जुर्माना लगा रही है। 7 दिनों में ऐसे वाहन चालकों से 17,92,500 रुपए का जुर्माना वसूला है।

बाइक चालक ने बताई वजहपुलिस ने वाहन चालकों से मॉडिफाइड सायलेंसर लगवाने की वजह पूछी तो एक युवक ने कहा कि इतनी महंगी बाइक खरीदी है, लोग पलटकर देखें, इसलिए ही तेज आवाज निकालते हैं। इसके लिए ही मॉडिफाइड साइलेंसर लगाया है।नियम 70 डेसिबल का हैकंपनी से आई बाइक के सायलेंसर की आवाज तय मानकों पर रहती है। टीआई ट्रैफिक विशाल मालवीय ने बताया कि 70 डेसिबल से ज्यादा आवाज होने पर ध्वनि प्रदूषण की कार्रवाई होती है। जब्त किए गए वाहनों के सायलेंसर की आवाज जांची गई तो इनमें से कई की आवाज 100 डेसिबल से भी ज्यादा है।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img