Sunday, April 5, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में थार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत दो घायल

भोपाल में दिवाली की रात लाल रंग की थार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, दो गंभीर हैं। घायलों को भोपाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला ईंटखेड़ी का है। मृतकों की पहचान अब्दुल मुख्तार और अब्दुल गनी के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद थार का ड्राइवर साथ में चल रही जीप में बैठकर साथियों के साथ भाग निकला।

हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने थार में तोड़फोड़ कर दी।

देर रात तक मॉर्चुरी के बाहर लगी रही भीड़ पुलिस ने बताया कि थार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजन को सौंपे जाएंगे।

मृतकों के परिजन ने रात में ही पोस्टमॉर्टम कर शव सौंपने की मांग की। इस बात को लेकर देर रात तक गांधी मेडिकल कॉलेज की मर्चुरी के बाहर भीड़ लगी रही।

बाइक समेत कई फीट तक घसीट ले गई अब्दुल मुख्तार के बेटे फारुख हादसे के वक्त मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बताया- तेज रफ्तार थार गनी भाई को बाइक समेत कई फीट तक घसीट ले गई। मेरे पिता इसी दौरान कार की चपेट में आए। इसके बाद थार सीधी फेंसिंग में जा घुसी।

वहीं, अब्दुल गनी के बेटे मोहम्मद जुबेर ने कहा- पिता किसी काम से सिटी के लिए निकले थे। गौशाला चौराहे पर रोड पार करने के लिए खड़े थे, इसी दौरान थार ने टक्कर मारी। ड्राइवर इतनी स्पीड में था कि उसने पहले मेरे पिता, फिर आगे वाले लोगों को भी उड़ा दिया।

हमें मोहल्ले वालों से हादसे का पता चला। हम मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस बुलाकर पिता को हमीदिया अस्पताल लाए। हम चाहते हैं कि आरोपी पर कार्रवाई हो। हमें न्याय मिले।

Hot this week

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

फेसबुक पर ‘विदेशी महिला’ से दोस्ती पड़ी महंगी, रिटायर्ड अधिकारी से 10 लाख की ठगी

​इंदौर। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करना...

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, AAP नेता का भांजा था मृतक

​गुना। जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र के कोन्याकला गांव...

Topics

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...

भोपाल पुलिस की बड़ी कामयाबी: ज्वेलरी शोरूम में डकैती की साजिश नाकाम, 6 बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img