Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

जुआं खेलने के दौरान विवाद, दोस्त को चाक़ू मारा

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में देर रात एक दोस्त ने विवाद के दौरान चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लसूडिया पुलिस ने राज पुत्र दिलीप चौहान निवासी सरस्वती नगर की शिकायत पर सुनील, प्रदीप और अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में एफआईआर दर्ज की है। राज ने बताया कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है और रात में आरआर एवेन्यू, नगर तुलसी नगर में था।

वहीं, सुनील और उसके साथी जुआं खेल रहे थे और शराब के नशे में थे। रात करीब 1 बजे सुनील ने अचानक राज के कंधे पर हाथ रखा, जिस पर राज नाराज हो गया और उसे हाथ हटाने को कहा। इस दौरान सुनील ने अपशब्द कहे, जिसके बाद राज ने सुनील को थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद सुनील और उसके साथियों ने राज पर बेल्ट और लात-घूंसों से हमला किया। इसी बीच उन्होंने चाकू निकालकर राज के सीने में वार किया। राज का भाई रवि बचाने के लिए आया, लेकिन उस पर भी आरोपियों ने हमला किया।

राज को गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...

Topics

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img