Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

फैक्ट्री के पास मिला मजदूर का शव

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के नावदा पंथ इलाके में एक मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार रात फैक्ट्री लौटते समय अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी। मजदूर का शव उसकी फैक्ट्री से करीब 100 मीटर की दूरी पर खुले मैदान में खून से लथपथ हालत में मिला।

पुलिस को मौके से एक अन्य व्यक्ति की चप्पलें भी मिली हैं, जिससे संदेह है कि हत्या के पीछे लूट की मंशा हो सकती है।

राखी बंधवाने गया था, रात में लौटते वक्त हुई वारदात

मृतक की पहचान अर्जुन यादव (35) पुत्र रामलाल यादव के रूप में हुई है। वह नावदा पंथ की एक नमकीन फैक्ट्री में पिछले तीन सालों से कार्यरत था। वह मूल रूप से ग्राम पिपलाई, तहसील पुनासा का निवासी था। शनिवार को वह अपने बड़े भाई लालू यादव के घर बाणगंगा राखी बंधवाने गया था।

शाम करीब 7:30 बजे वह फैक्ट्री लौटने के लिए निकला। इसी दौरान उसने एक साथी कर्मचारी बल्लू को कॉल कर कहा कि, छोटा गेट खोल दो, मैं पास ही हूं। इसके बाद वह फैक्ट्री के अंदर नहीं पहुंचा।

बल्लू ने सोचा कि अर्जुन फैक्ट्री में आकर स्टाफ रूम में सो गया होगा। सुबह जब वह उठा और अर्जुन नजर नहीं आया तो उसे लगा कि वह मंदिर गया होगा। लेकिन जब वह फैक्ट्री से बाहर निकला तो कुछ दूरी पर अर्जुन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी सूचना पर फैक्ट्री मालिक और फिर पुलिस मौके पर पहुंची।

सिर पर वार के निशान, मोबाइल भी गायब

पुलिस के अनुसार अर्जुन के सिर पर धारदार हथियार या किसी भारी वस्तु से वार किए गए हैं। पास में एक अन्य व्यक्ति की चप्पलें मिली हैं। अर्जुन का मोबाइल फोन भी गायब है।

इससे आशंका है कि हमलावर लूट के इरादे से आया हो और विरोध करने पर हत्या कर दी हो।

फिलहाल चंदन नगर पुलिस हत्या, लूट और आपसी रंजिश जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img