Thursday, February 12, 2026
26.1 C
Bhopal

एक पुजारी का शव कार में मिला

इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार सुबह 5 बजे एक पुजारी का शव कार में मिला है। बताया जा रहा है कि कार अंदर से लॉक थी, जिसे पुलिस ने शीशे तोड़कर खोला। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खजराना पुलिस के मुताबिक सतीश शर्मा (36) पुत्र कैलाश शर्मा का शव सुबह करीब 5 बजे महालक्ष्मी नगर के एक सुनसान इलाके में खड़ी कार में मिला। उनके सिर में गोली लगी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है।

पूजा-पाठ का सामान ले घर से निकले थे सतीश शर्मा मूल रूप से अशोक नगर जिले के रहने वाले थे। इंदौर में लसूड़िया मोरी स्थित एक मंदिर में पुजारी थे। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सतीश सोमवार देर शाम पत्नी से पाटनीपुरा से पूजा का सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे,।

रात करीब 11 बजे उनके रिश्तेदारों को फोन आया, जिसके बाद परिजन ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। मंगलवार सुबह उनकी कार महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में मिली।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि सतीश शर्मा ने खुद को गोली मारी है या उन पर किसी ने हमला किया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इलाके में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी

जानकारी के मुताबिक पुजारी सतीश शर्मा की इलाके में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। इसके चलते परिवार में तनाव चल रहा था। सोमवार को भी उनकी बात लड़की से हुई थी। पुलिस के मुताबिक लड़की पुजारी को ब्लैकमेल तो नहीं कर रही थी, इनकी जांच की जा रही है। मामला सुसाइड का है।

Hot this week

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

Topics

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img