Sunday, April 12, 2026
36.3 C
Bhopal

भोपाल के गोलीकांड में मासूम रिया की मौत का मामला

भोपाल के कोलार रोड स्थित शशि हाईटेक कॉलोनी में 10 साल की मासूम रिया रजक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड डीएसपी श्यामलाल यादव को अग्रिम जमानत मिल गई। वहीं, उसके बेटे की ओर से अब तक कोर्ट में जमानत आवेदन प्रस्तुत नहीं किया है।

मामले की सुनवाई के दौरान पहले यह जमानत आवेदन प्रधान न्यायाधीश की कोर्ट में लगा था, जिसे बाद में अपर सत्र न्यायाधीश विवेक सक्सेना की अदालत में ट्रांसफर किया गया। सुनवाई के दौरान पूर्व डीएसपी की ओर से सीनियर एडवोकेट दीपेश जोशी ने पैरवी की।

उन्होंने कोर्ट में तर्क दिया कि पुलिस जांच में यह स्पष्ट है कि गोली श्यामलाल यादव ने नहीं चलाई, बल्कि उनके बेटे से चली थी। साथ ही यह भी कहा गया कि आरोपी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं, भोपाल निवासी हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

इन तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत का लाभ देते हुए आदेश दिया कि चालान पेश होने के समय उन्हें 15 हजार रुपए जमानत राशि जमा करनी होगी। वहीं, बेटे की ओर से अब तक जमानत के लिए कोई आवेदन कोर्ट में दाखिल नहीं किया गया है।

कुर्सी पर बैठी थी रिया, अचानक चली गोली

घटना दशहरे के दिन की है, जब रिया रजक अपने घर के बाहर पंडाल में कुर्सी पर बैठी थी। इसी दौरान अचानक चली गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

एफएसएल टीम ने रिटायर्ड डीएसपी श्यामलाल यादव की 315 बोर की राइफल जब्त कर सागर स्थित फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजी थी। जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि रिया को लगी गोली इसी राइफल से चली थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय राइफल से गोली चलाने वाला व्यक्ति डीएसपी का बेटा था।

Hot this week

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

Topics

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img