Monday, April 6, 2026
30.1 C
Bhopal

78वां आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तारीख घोषित

आलमी तब्लीगी इज्तिमा इस साल 14 से 17 नवंबर तक भोपाल में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली मरकज ने इन तिथियों की पुष्टि कर दी है। पिछले साल यहां 10 लाख से अधिक जमाती शामिल हुए थे, जो एक रिकॉर्ड है। इस बार भी भीड़ में और वृद्धि की उम्मीद है, जो इस आयोजन की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। आलमी तब्लीगी इज्तिमा कमेटी के मीडिया समन्वयक डॉ. मोहम्मद उमर ख़ान ने कहा कि “प्रशासन और वालंटियर्स के सहयोग से हम 78वें इज्तिमा को यादगार बनाने के लिए उत्कृष्ट तैयारियां कर रहे हैं।

इज्तिमा का इतिहास

1947 में महज 13 लोगों के छोटे से जमावड़े से शुरू हुआ यह सफर आज एक वैश्विक मिसाल बन चुका है। मस्जिद शकूर खां और ताजुल मसाजिद से होते हुए अब ईटखेड़ी में अपनी रूहानी पहचान बनाने वाला यह इज्तिमा हर साल लाखों लोगों को जोड़ता है। चार दिनों तक चलने वाले इस जलसे में बयान और तकरीरों का सिलसिला चलता है, जिसमें देश-विदेश से जमातें शिरकत करती हैं। शासन-प्रशासन के सहयोग और अनगिनत वालेंटियर्स की मेहनत से हर बार यह आयोजन एक नया संदेश और सबक देता है।

5 बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक इज्तिमा

भोपाल का आलमी तब्लीगी इज्तिमा दुनिया के 5 सबसे बड़े इस्लामिक आयोजनों में से एक माना जाता है। दुनियाभर से इसमें लाखों लोग शामिल होते हैं। दुनिया में केवल 3 देशों भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में इसका आयोजन होता है।

Hot this week

भोपाल: पार्टी में शोर मचाने से रोका तो बीटेक छात्र ने मारी गोली, दो घायल

राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में देर रात खूनी...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

दहेज प्रताड़ना: इलाज के अभाव में विवाहिता की मौत, पति समेत तीन पर केस दर्ज

​इंदौर। एमजी रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...

ट्रैफिक SI ने बाइक सवार को सरेराह पीटा, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

​इंदौर। शहर के व्यस्ततम रेडिसन चौराहे पर अनुशासन का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img