Thursday, May 21, 2026
38.7 C
Bhopal

भोपाल के इकोलॉजिकल पार्क में आग, झुलसे पेड़-पौधे

भोपाल के लहारपुर स्थित इकोलॉजिकल पार्क में 18 दिन के अंदर दूसरी बड़ी आगजनी की घटना हुई। मंगलवार दोपहर में अंदर पड़े कचरे में आग लगी और देखते ही देखते पार्क में फैल गई। इससे सैकड़ों पेड़-पौधे झुलस गए। आसपास के फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

दोपहर 1 बजे पार्क में आग लगी। आसपास से 4 दमकलें मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। इधर, आग घरों के पीछे तक पहुंच गई। इसलिए लोग पानी से भरे बर्तन लेकर दौड़ पड़े। जिससे आग समय पर काबू हो सकी, वरना घरों तक भी आग पहुंच सकती थी।

सैकड़ों पेड़-पौधे झुलसे आग लगने से सैकड़ों पौधे झुलस गए। वन विभाग का इकोलॉजिकल पार्क 1500 हेक्टेयर एरिया में फैला है। यहां सुबह-शाम हजारों लोग घूमने पहुंचते हैं। आसपास हरियाली सबका मन मोह लेती है।

कचरा फेंक जाते हैं लोग रहवासी उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पूरे पार्क में कचरा फैला हुआ है। नगर निगम और वन विभाग का ध्यान नहीं है। इसी कचरे में आग लगी। पार्क में अलग-अलग जगहों पर पड़े कचरे में आग सुलगती रही।

हर साल लगती है आग इस पार्क में हर साल आगजनी की घटना होती है। कभी नरवाई की वजह से आग लगती है, तो कभी कचरे के कारण। बावजूद न तो वन विभाग के अफसर अलर्ट हैं और न ही निगम कचरा उठाता है। 22 मार्च को भी बड़ी आग लग चुकी है।

पार्क से कई रहवासी इलाके जुड़े

इस पार्क से बाग मुगालिया एक्सटेंशन, कटारा हिल्स, लहारपुर, आसाराम नगर, ग्लोबल पार्क सिटी, अमलतास अपार्टमेंट्स रामायण सिटी, विवेकानंद परिसर, गौरीशंकर कौशल कैम्पस समेत कई रहवासी इलाके जुड़े हैं।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, छात्र पर मामला दर्ज

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी...

5 हजार की रिश्वत लेते बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार रंगे हाथ गिरफ्तार

​बेगमगंज। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बुधवार...

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, छात्र पर मामला दर्ज

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी...

5 हजार की रिश्वत लेते बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार रंगे हाथ गिरफ्तार

​बेगमगंज। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बुधवार...

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img