Thursday, August 13, 2026
27 C
Bhopal

महादेवन झरने में दो छात्रों की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; नेशनल हाईवे किया जाम

मऊगंज:​जिले के लौर थाना क्षेत्र स्थित महादेवन झरने में दो छात्रों की डूबने से हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर रीवा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक चक्काजाम कर दिया।

​जन्मदिन मनाने गए थे छात्र

​यह दुखद घटना 8 अगस्त की है। जानकारी के मुताबिक, छह दोस्त जन्मदिन मनाने महादेवन झरने पर गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से 17 वर्षीय आशीष जायसवाल और 19 वर्षीय आयुष द्विवेदी की मौत हो गई। बाद में दोनों के शव पानी से बरामद किए गए।

​परिजनों के गंभीर आरोप

​परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस करीब पांच घंटे देरी से मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने ही दोनों शवों को बाहर निकाल लिया था। परिजनों का दावा है कि मृतकों के शरीर पर चोट के निशान थे और साथ गए कुछ युवकों से उनका पुराना विवाद भी चल रहा था। इसी आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है।

​एसपी के आश्वासन पर खुला जाम

​प्रदर्शनी की सूचना मिलते ही एसडीएम रश्मि चतुर्वेदी और एसडीओपी सचि पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरेंद्र कुमार जैन ने खुद बाहर आकर परिजनों से बातचीत की।

​एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच एक सप्ताह के भीतर पूरी करने और न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। इस पूरे प्रकरण की जांच एसडीओपी सचि पाठक को सौंपी गई है। एसपी के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और करीब एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल किया गया।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

Topics

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img