Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

पत्नी को 6 दिन से भूखा-प्यासा तलाश रहा पति

ग्वालियर के हुरावली इलाके में एक 30 वर्षीय महिला ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली और लापता हो गई। घटना 19 मार्च की है। छह दिन से उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परेशान पति शैलेंद्र यादव भूखे-प्यासे पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है।

जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उसने SSP ग्वालियर धर्मवीर सिंह से मदद की गुहार लगाई।

ब्यूटी पार्लर से निकलने के बाद नहीं लौटी घर

शैलेंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी हेमा यादव पिछले दो महीने से डोंगरपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही थी। 19 मार्च को वह घर से पार्लर के लिए निकली, वहां पहुंची भी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। उसी दिन से उसका फोन भी बंद आ रहा है।

पति और परिजन ने रिश्तेदारों और हर संभावित स्थान पर तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। थक-हारकर शैलेंद्र ने पुलिस से संपर्क किया और अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शहर के CCTV कैमरों को खंगाल रही है।

CCTV फुटेज में दिखी, लेकिन फिर गायब

पुलिस ने ब्यूटी पार्लर और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज चेक किए। इसमें हेमा यादव पार्लर से निकलती हुई नजर आई, लेकिन इसके बाद वह कहां गई, इसका कोई सुराग नहीं मिला। अब पुलिस अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

पति और बच्चे परेशान

शैलेंद्र यादव की शादी 9 साल पहले हेमा यादव से हुई थी। दोनों की शादी परिवार की मर्जी से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। हेमा के लापता होने से शैलेंद्र बेहद परेशान है, वहीं बच्चे भी बार-बार मां के बारे में पूछ रहे हैं। लेकिन पिता के पास उनके सवालों का कोई जवाब नहीं है।

इस मामले में एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि महिला ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन अचानक लापता हो गई। उसका पति लगातार तलाश में जुटा है। SSP के निर्देश पर थाना प्रभारी को जांच तेज करने और जल्द से जल्द महिला को ढूंढने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर हर पहलू की जांच कर रही है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img