Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

ऑफिसर से दहेज में मांगे दस लाख रुपए

मुरैना में स्वास्थ्य विभाग में बतौर सीएचओ पदस्थ महिला से पति व सास-ससुर ने दहेज में दस लाख रुपए की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर घर से निकाल दिया। जब महिला और उसके परिवार ने रिश्ता जोड़ने की बात कही तो उससे नौकरी छोड़ने की शर्त रखी। मंगलवार देर शाम महिला की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है।

पुलिस के मुताबिक बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी शीतल पुत्री ज्ञानेश्वर जोशी स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ (चीफ हेल्थ ऑफिसर) है। अभी उसकी पदस्थापना मुरैना जिले के स्वास्थ विभाग में है। साल 2023 में उसकी शादी अभिषेक कुमार से हुई थी। अभिषेक टीपीसीजीई पॉवर प्लांट ओडिशा में पदस्थ है। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक चला और फिर महिला के ससुर, पति और सौतेली सास आशा जोशी ने परेशान करना शुरू कर दिया।

शुरुआत में पीड़िता ने एडजस्ट करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज का ताना देकर दस लाख रुपए मायके से लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक जून 2024 को महिला का पति, मां-पिता के साथ ओडिशा चले गए और उसे यहीं पर छोड़ दिया।

नौकरी छोड़ने की शर्त रखी

काफी समय तक उसके पति ने उससे बात नहीं की। लंबे समय बाद बात करने पर पति ने महिला से नौकरी छोड़ने की शर्त रखी। नौकरी छोड़ने से मना करने पर पति ने साथ रखने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मामले में टीआई महिला थाना दीप्ति तोमर के कहा,

महिला को परामर्श केन्द्र में भी भेजा गया था। दो बार दोनों को बैठाया, लेकिन महिला का पति उसे सही से रखने के लिए तैयार नहीं था। जिस पर मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img