Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में विवाद के बाद ऑटो में आग लगाई

भोपाल के रोहित नगर में दो ऑटो चालकों का एक अन्य ऑटो चालक से विवाद हो गया। आरोपियों ने पहले फरियादी को पीटा फिर उसके ऑटो में आग लगा दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगाने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक फरियादी मोनू सोनारे (35) बावड़िया कलां में रहता है। आरोपी दीपक और बंटी उसके पुराने दोस्त हैं। तीनों मंगलवार को शराब पार्टी कर रहे थे। तभी नशे की हालत में दीपक और बंटी का मोनू से विवाद हो गया। विवाद के बाद आरोपी ने फरियादी के साथ मारपीट की।

इसके बाद उसके ऑटो में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। एएसआई शिव नारायण साहू ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। तीनों आपस में दोस्त हैं। नशे की हालत में हुए विवाद के बाद मारपीट की गई है।

आधे घंटे तक जलता रहा ऑटो

ऑटो में आग की सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से आग को बुझाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक ऑटो सुलगता रहा। बताया जा रहा है कि ऑटो सीएनजी था, लिहाजा ब्लॉस्ट की आशंका के चलते सड़क पर ट्रैफिक भी रोकना पड़ा।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img