Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

पति बोला- पत्नी की प्रेमी से शादी करा दो

सिंगरौली में युवक अपनी पत्नी के अफेयर से इस कदर प्रताड़ित हो गया कि पुलिस के सामने पत्नी की प्रेमी से शादी कराने की गुहार लगा दी। इसके लिए थाने में बकायदा आवेदन भी दिया है।

मामला बैढ़न थाना क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास इलाके का है। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पति ने पुलिस को दिए आवेदन में लिखा- पत्नी का उत्तर प्रदेश में रहने वाले राजेश कुमार वर्मा से अवैध संबंध है। मेरे काम पर जाने के बाद राजेश घर आ जाता है। मैंने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में मेरी जान को भी खतरा है। मेरी गुहार है कि दोनों की शादी करवा दी जाए।

15 साल पहले हुई थी शादी, 4 बच्चे पति ने पुलिस को बताया- मेरी शादी 2008 में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हुई थी। एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बेटे की उम्र 16 साल, उससे छोटी बेटी 14 जबकि 11-11 साल की दो जुड़वां बेटियां हैं। करीब 10 साल पहले पत्नी को लेकर बैढ़न से सिंगरौली आ गया।

यहां निजी पावर प्लांट में नौकरी करने लगा। करीब 4 साल पहले पत्नी के राजेश से संबंधों के बारे में पता चला। मैंने उसे समझाया लेकिन वह नहीं मानी। मैंने खुलकर पत्नी की हरकतों का विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो जाती। मुझे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देती।

मैं थाने में दो-तीन बार आवेदन दे चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ससुराल में बताया तो वे बोलते हैं कि उसको जो करना है, करे। हमें कोई मतलब नहीं है।

पत्नी ने बेटे को प्रेमी से पिटवाया युवक ने कहा- गुरुवार को भी राजेश पत्नी से मिलने सिंगरौली आ पहुंचा। बेटे ने आपत्ति जताई तो उसके साथ राजेश ने मारपीट की। फिर पत्नी और राजेश घर से निकल गए। बेटे ने दोनों को गनियारी की ओर जाते हुए देखा। फिर मुझे फोन किया।

मैं तुरंत घर पहुंचा। बेटे को साथ लिया। थोड़ा आगे जाने पर पत्नी राजेश के साथ मिली। उनको रोका तो मारपीट करने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया है।

दोनों बालिग, वैधानिक कार्रवाई करेंगे बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने कहा- पति ने थाने में आवेदन दिया है। पत्नी और प्रेमी दोनों ही बालिग हैं, इसलिए जांच के बाद जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी, वह की जाएगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img