Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

युवती को छेड़ा,युवक को चप्पलों से पीटा

इंदौर के मूसाखेड़ी में आदिवासी युवती से छेड़छाड़ और मोबाइल पर मैसेज भेजकर परेशान करने के मामले में हिंदूवादी संगठन (बजरंग दल के कार्यकर्ता रहे) के नेताओं ने एक युवक को पकड़ा और युवती से चप्पलों से पिटवाया और खुद भी पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। उसके मोबाइल में इंस्टाग्राम आईडी से कई लड़कियों के चैट मिली हैं।

आजाद नगर पुलिस ने बताया कि सीहोर जिले के नसरुल्लागंज (भेरुंदा) के सेमलपानी निवासी शादाब अली पिछले 15 दिनों से युवती को परेशान कर रहा था। उसने किसी साथी से युवती का मोबाइल नंबर लिया और फिर युवती को अश्लील मैसेज, वीडियो भेजकर परेशान कर रहा था। युवती से उसका फोटो भी मांग रहा था। हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत के मुताबिक करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्र दीक्षित ने उन्हें इसकी जानकारी दी।

ट्रक ड्राइवर है शादाब

राजावत अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और युवती से बात की। शादाब की खोजखबर ली तो पता चला कि वह रेत का डंपर लेकर इंदौर आ रहा है। कार्यकर्ताओं कपिल कौशल, लकी पाल, अभय सहित कई लोगों ने उसे पकड़ा और पिटाई की।

शादाब रेत के ट्रक पर ड्राइवर है। उसके खिलाफ सीहोर में भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज है और इस मामले में वह तीन माह जेल में भी रह चुका है।

शादाब का भाई भी लव जिहाद में जा चुका है जेल

वहीं उसका भाई मोहम्मद अली भी ऐसे ही मामले में लिप्त है। उसने जबलपुर में एक हिंदू युवती को लव जिहाद में फंसाया था। बाद में युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें मोहम्मद अली को सजा हुई थी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img