Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

गर्भवती के साथ दोबारा रेप

धार में लड़की के साथ रेप हुआ व पीड़िता गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की, इसी बीच आरोपी मोहन लड़की को दोबारा बहला-फुसलाकर अपने साथ गुजरात लेकर चला गया था।

मंदिर में शादी रचाने के बाद आरोपी ने लड़की से संबंध बनाए थे, लड़की को दस्तयाब करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और प्रकरण दर्ज कर उसे धार जिले के राजगढ़ क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस को 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि आरोपी मोहित और उसका भाई गरबा सिखाते थे। इसी बहाने पहचान हुई और मोहित ने पहले सागर होटल, फिर कई अन्य स्थानों पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। एक साल पहले भी किशोरी गर्भवती हुई थी, तब आरोपी ने गोली देकर गर्भ गिरवा दिया था। जांच में सामने आया कि मोहित पहले से शादीशुदा है।

गुजरात ले जाकर शादी

पहला मामला दर्ज होने के बाद आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर गुजरात ले गया, जहां मंदिर में शादी करने का नाटक किया और संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता को बरामद कर बयान दर्ज किए गए। आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी समीर पाटीदार का कहना है कि लड़की को दस्‍तेयाब कर लिया है, आरोपी को अरेस्‍ट करके जेल भेजा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img