Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

इंदौर के खजराना चौराहे पर बने नए फ्लाईओवर का नाम अब ‘गणेश सेतु’ रखा गया

इंदौर के खजराना चौराहे पर बने नए फ्लाईओवर का नाम अब ‘गणेश सेतु’ रखा गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने फ्लाईओवर पर एक्रेलिक बोर्ड लगवाया है, जिसमें नामकरण के साथ-साथ भगवान गणेश से जुड़े प्रमुख श्लोक भी लिखवाए गए हैं।

फ्लाईओवर बनने के बाद खजराना चौराहे पर यातायात पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है। हालांकि, मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते अभी भी कुछ अस्थायी परेशानियां बनी हुई हैं।

चार फ्लाईओवर का हुआ था एक साथ शुभारंभ

खजराना के अलावा, भंवरकुआं, फूटी कोठी और लवकुश चौराहे पर भी फ्लाईओवर बनाए गए हैं। इन चारों फ्लाईओवर का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुछ महीने पहले किया गया था। निर्माण के बाद से इन व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक में काफी सुधार हुआ है।

लवकुश चौराहे पर बन रहा 175 करोड़ का डबल डेकर ब्रिज

लवकुश चौराहा पर प्राधिकरण की ओर से 175 करोड़ रुपए की लागत से एक 22 मीटर ऊंचा डबल डेकर ब्रिज भी बनाया जा रहा है, जो इस साल के आखिर तक पूरा हो जाएगा। इस ब्रिज से एक लेवल पर मेट्रो ट्रेन चलेगी, जबकि दूसरा लेवल बाणगंगा से उज्जैन की ओर जाने वाले वाहनों के लिए होगा।

कनाड़िया रोड पर भी बनेगा फ्लाईओवर, 9 चौराहों का सर्वे पूरा

प्राधिकरण अब कनाड़िया रोड पर भी डबल डेकर ब्रिज बनाने की योजना पर काम कर रहा है, जो बायपास के ऊपर से गुजरेगा। इसके अलावा, इंदौर विकास प्राधिकरण ने शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे भी कराया है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर प्रमुख चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण सीईओ आर. पी. अहिरवार के मुताबिक, बीआरटीएस के 9 प्रमुख चौराहों का विस्तृत सर्वे कराया गया था।

पहले चरण में एलआईजी चौराहा, शिवाजी वाटिका और गीताभवन चौराहा पर फ्लाईओवर​​​​​​​ बनाने के प्रस्ताव सामने आए हैं। ये प्रस्ताव अब जिला स्तरीय यातायात समिति की रिपोर्ट के आधार पर अमल में लाए जाएंगे।

Hot this week

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

Topics

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img