Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

भोपाल में रहने वाले युवक पर जानलेवा हमला

भोपाल के अवधपुरी में रहने वाले युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। एक्टिवा से फरियादी के घर पहुंचे दो बदमाशों ने आवाज देकर उसे बाहर बुलाया। यहां फरियादी और बदमाशों में बहस हुई और फिर एक युवक ने अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया। बदमाश ने कई बार किए, जिसमें युवक घायल हो गया।

घर के बाहर लगे कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। मामला पुरानी रंजिश का है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक विष्णु शाह (21) पिता संतोष शाह अवधपुरी खुर्द का रहने वाला है। आरोपी चिन्ना पोपली और आलोक भी वही रहते हैं। विष्णु शाह से पुरानी मारपीट की वारदात को लेकर उनकी रंजिश चल रही थी। इसी का बदला लेने की नीयत से आरोपी 1 सितंबर को विष्णु के घर पहुंचे थे।

घर से निकलते ही किए ताबड़तोड़ वार

आरोपियों ने आवाज देकर विष्णु को घर से बाहर बुलाया। पहले युवकों ने बहस कर उसे बातों में उलझाया। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आधा दर्जन से अधिक बार किए जाने के कारण, विष्णु को गंभीर चोटें आई हैं। हमले के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Hot this week

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

Topics

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img