Saturday, April 26, 2025
37.6 C
Bhopal

भोपाल में सुभाषनगर ROB के ऊपर से गुजरेगी थर्ड आर्म

भोपाल के सुभाषनगर आरओबी की 242 मीटर लंबी थर्ड आर्म 22 करोड़ रुपए से बनेगी। इससे 5 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया, यह ब्रिज सिविल इंजीनियरिंग का नायब उदाहरण होगा। आरओबी के ऊपर से थर्ड आर्म गुजरेगी।

मंत्री सारंग शुक्रवार को ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे थे। आर्म से सुभाष नगर, रचना नगर और गोविंदपुरा तरफ की 5 लाख आबादी को एमपी नगर और आरकेएमपी तरफ आने में सुविधा होगी। मंत्री सारंग ने सभी संबंधित अधिकारियों को थर्ड आर्म निर्माण में आने वाली संभावित बाधाओं की समीक्षा कर उन्हें दूर करने को कहा।

मंत्री सारंग ने बताया, नरेला विधानसभा में ट्रैफिक समस्या दूर करने और लोगों को राहत देने के लिए 10 फ्लाईओवरों की सौगात दी गई है। पिछले साल बने सुभाष नगर आरओबी से लाखों लोगों को सुविधा मिल रही है। यह फ्लाईओवर सुभाष नगर आरओबी के ऊपर से होकर गुजरेगा। थर्ड लेग से भेल क्षेत्र से आने-जाने वाले यात्रियों को एमपी नगर एवं न्यू भोपाल पहुंचने में और अधिक सुगमता होगी।

सिविल इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण मंत्री सारंग ने बताया कि यह थर्ड लेग तकनीकी दृष्टि से अत्यंत उन्नत होगा और सिविल इंजीनियरिंग का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा। यह फ्लाईओवर सुभाष नगर आरओबी के ऊपर से होकर गुजरेगा और अत्यंत आकर्षक डिजाइन के साथ कर्व लेते हुए निर्मित किया जाएगा। उन्होंने बताया, थर्ड आर्म की डिजाइन तैयार हो चुकी है और निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

अभी चक्कर लगाना पड़ रहा मंत्री सारंग ने बताया, वर्तमान में भेल क्षेत्र की ओर से आने वाले यात्रियों को सुभाष नगर फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए प्रभात चौराहा होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। थर्ड आर्म के निर्माण से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। अब भेल से आने वाले वाहन पुराने फ्लाईओवर पर सीधे चढ़ सकेंगे। इसके साथ ही मैदा मिल और एमपी नगर की ओर से भेल क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों को भी अब प्रभात चौराहे का रूट नहीं लेना पड़ेगा और मेदा मिल की तरफ से थर्ड लेग से चढ़कर मोती नगर उतरेंगे।

ऐसी बनेगी थर्ड आर्म

मोती नगर के पास से चढ़कर मैदा मिल के पास यानी एमपी नगर और आरकेएमपी की तरफ आया जा सकेगा

यह पीछे से घूमकर मौजूदा आरओबी के ऊपर से गुजरेगी।

मेहता मार्केट के सामने स्थित मोती नगर की दुकानों के पास यह लेग उतरेगी।

मोती नगर से पुल पर चढ़ने के लिए यहां डबल लेन का निर्माण किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में बैरागढ़ की नाबालिग छात्रा से रेप

भोपाल में 16 साल की नाबालिग छात्रा से यौन...

फर्जी डॉक्यूमेंट से हासिल की जॉब, 28 साल बाद सजा

राजधानी भोपाल में फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए नौकरी हासिल...

मंडीदीप में ट्रेन की चपेट में आए दादी-पोती

मंडीदीप में शुक्रवार रात रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे...

80 करोड़ के बैंक घोटाले मामले का आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिला सहकारी बैंक कोलारस शाखा में हुए करीब...

रेप के आरोपियों के मोबाइल में छात्राओं के अश्लील वीडियो

भोपाल में हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर रेप करने...

Topics

भोपाल में बैरागढ़ की नाबालिग छात्रा से रेप

भोपाल में 16 साल की नाबालिग छात्रा से यौन...

फर्जी डॉक्यूमेंट से हासिल की जॉब, 28 साल बाद सजा

राजधानी भोपाल में फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए नौकरी हासिल...

मंडीदीप में ट्रेन की चपेट में आए दादी-पोती

मंडीदीप में शुक्रवार रात रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे...

80 करोड़ के बैंक घोटाले मामले का आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी जिला सहकारी बैंक कोलारस शाखा में हुए करीब...

रेप के आरोपियों के मोबाइल में छात्राओं के अश्लील वीडियो

भोपाल में हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर रेप करने...

भोपाल के निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

ABVP ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर...

इंदौर में हॉस्टल छात्रों के साथ मारपीट

इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक...

डिवाइडर से टकराकर गिरा बाइक सवार, दूसरे वाहन ने कुचला

मिसरोद इलाके में बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img