Tuesday, September 15, 2026
24.1 C
Bhopal

मंडीदीप में ट्रेन की चपेट में आए दादी-पोती

मंडीदीप में शुक्रवार रात रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पटरी पार करते समय एक महिला और उसकी पोती ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ।

मृतक महिला की पहचान मैना बाई के रूप में हुई है, जो उसके हाथ पर गुदे नाम से की गई। उसके साथ 8 से 10 वर्ष की एक बालिका भी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि घटना के समय आसपास डीजे का तेज शोर चल रहा था। इसी कारण दोनों को आती हुई ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी।

घटना की सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। दोनों के शवों को नगर पालिका के शांति वाहन से सिविल अस्पताल के मॉर्चुरी रूम में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दादी-पोती होने का अनुसारएएसआई मोहन कुमरे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक महिला और बच्ची के दादी-पोती होने का अनुमान है। घटना के समय कुछ अन्य लोग भी पटरी पार कर रहे थे। हादसे की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img